सलमान खान को कौन नहीं जानता है वो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। आज उनका जन्मदिन है ,तो सबसे पहले उनको जन्मदिन कि शुभकामनाएं। आज अपने जन्मदिन के दिन उन्हें बधाइयों के साथ साथ ट्रोल भी होना पढ़ रहा है। इसकी वजह है बिग बॉस के कंटेस्टेंट उमर रियाज। पिछले कुछ समय से उमर रियाज, सलमान के टारगेट पर है। लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार एपिसोड’ में सलमान ने उमर की जमकर क्लास लगाई थी। उसके बाद फिर रविवार को सलमान उमर पर भड़क गए थे।

थप्पड़ टास्क के दौरान उमर रियाज दावा किया था कि फोम का हाथ उनको चोट पहुंचा रहा है। उमर रियाज ने कहा कि मुझे डर है कि मेरे चेहरे पर चोट न लग जाए। ये बात सुनकर सलमान खान उमर रियाज पर भड़क गए। सलमान खान ने उमर रियाज की अच्छे से क्लास लगाई। सलमान खान ने कहा ये चांटा मुझे शाहरुख खान और बाकी सितारों को पड़ा है। किसी ने भी तुम्हारी तरह शिकायत नहीं की।

इसी वजह से सलमान खान उमर रियाज के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उमर रियाज को सपोर्ट करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर व्यूअर च्वाइस उमर रियाज जैसे हैशटैग वायरल हो रहे है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सलमान खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि सलमान खान जानबूझकर उमर रियाज को टारगेट कर रहे हैं। उमर के फैंस सलमान खान को बायस्ड बता रहे हैं। फैंस ने ये दावा किया है कि मेकर्स उमर रियाज को ‘बिग बॉस 15’ का विनर नहीं बनाना चाहते हैं। इसलिए उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।