मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को ले कर एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दे की पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने उन्हें काट लिया। तुरंत ही सलमान को हॉस्पिटल ले जाया गया। सांप जहरीला ना होने की वजह से सलमान को कुछ नहीं हुआ ।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात यानी कल रात सलमान को सांप ने हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि सलमान की हालत अब स्थिर है और वह मुंबई में वापस अपने घर आ गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान पनवेल फार्म हाउस में दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। जहां यह हादसा हो गया ,जब उन्हें कुछ चुभने का एहसास हुआ तब उन्होंने इधर -उधर देखा तो सांप दिखाई दिया। सांप को देख सलमान दर गए और तुरंत मदद के लिए चिल्लाने लगे। उन्हें रात के करीब तीन बजे हॉस्पिटल ले जाया गया और 6-7 घंटे बाद तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।……माना जा रहा हिरण ही सांप बन कर आया था।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
