•पुलिस टीम उसे लेकर शाम करीब 7 बजे तक रायपुर लौटेगी
रायपुर। धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहने वाले कालीचरण को रायपुर पुलिस आज सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के खजुराहो से पकड़ा। कालीचरण वहां एक किराए का मकान लेकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम उसे लेकर शाम करीब 7 बजे तक रायपुर लौटेगी। बताया जा रहा है कि कालीचरण ने अपने छिपने के लिए एक कॉटेज भी बुक कराया था।
महात्मा गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र के कालीचरण ने अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद रायपुर सहित महाराष्ट्र के अकोला में भी कालीचरण के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पहुंची तो कालीचरण वहां से फरार हो गया था । जिसके बाद से ही लगातार पुलिस उसे तलाश करने की कोशिश में थी।
महात्मा गांधी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग
बता दे कि कालीचरण महराज द्वारा रायपुर में आयोजित धर्म सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए भड़काऊ भाषण दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन् 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
