रायपुर। राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर से एक दुर्घटना सामने आ रही है। आपको बता दें की बागरेचा मेडिकल स्टोर के सामने दो मोटरसाइकिल सवार आमने सामने से टकरा गए। जिससे स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि दो अन्य मोटरसाइकिल सवार युवक भी घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही सिविल लाइन और राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बूलेंस को फोन किया गया। परन्तु घटना के आधे घंटे तक घायल सड़क पर चीखते रहे, मगर एम्बूलेंस नहीं पहुंची। इस हादसे से दुघर्टना में घायल को तुरंत हास्पिटल पहुंचाने का दावा करने वाले सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आ गयी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
