मध्य प्रदेश प्रशासन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला ऑफिसर एसडीएम प्रिया वर्मा जनवरी 2020 में अचानक सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वजह सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को प्रिया वर्मा ने थप्पड़ जड़ दी थी। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर एक्शन लेते हुए ट्रांसफर कर दिया था। अब दुबारा प्रिया वर्मा खूब चर्चा में हैं इस बार चर्चा का विषय उनकी शादी है। मध्य प्रदेश प्रशासन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला ऑफिसर एसडीएम प्रिया वर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


तो चलिए जानते है प्रिया वर्मा ने किससे शादी कि है।
प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष पटेल के साथ शादी रचाई है। बताया जाता है कि दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। कुछ महीने पहले ही प्रिया वर्मा और आशीष पटेल की सगाई हुई थी। जिसकी फोटोज भी महिला अफसर ने अपनी फेसबुक पर शेयर की थीं। शादी के जोड़े में दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। शादी की तस्वीरों पर करीब 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, पांच हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। प्रिया वर्मा ने लिखा है कि इस पल का लंबे समय से इंतजार था।


प्रिया वर्मा इंदौर के पास के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता का नाम महेश किरण है। माता पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवा में जाए। लेकिन उनके घर की हालत इतनी भी ठीक नहीं थी कि वह शहर जाकर उसकी कोचिंग करा सकें। प्रिया वर्मा ने साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। सबसे पहले उनकी नियुक्ति भैरवगढ़ जेल में जेलर के तौर पर हुई थी। यहां उन्होंने सिर्फ 6 महीने की काम किया था। 2015 में प्रिया डीएसपी बन गईं। साल 2017 में प्रिया वर्मा ने फिर परीक्षा दी थी। प्रदेश में इस बार उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया और डिप्टी कलेक्टर बनीं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
