प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 483 ग्राम पंचायतों में 495 महिला स्व सहायता समूह सेटरिंग प्लेट निर्माण कर रही हैं। इस पहल से हजारों महिलाओं को आजीविका मिल रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का प्रभाव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में दिख रहा है। योजना के तहत 66,386 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 53,035 आवास प्रगतिरत हैं। इन निर्माण कार्यों में सेटरिंग प्लेट निर्माण का दायित्व महिला समूहों को सौंपा गया है।
महिला समूहों की बड़ी भागीदारी
- बिल्हा ब्लॉक – 127 गांव, 191 महिला समूह
- कोटा ब्लॉक – 103 गांव, 60 महिला समूह
- मस्तूरी ब्लॉक – 131 गांव, 116 महिला समूह
- तखतपुर ब्लॉक – 122 गांव, 128 महिला समूह
यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना कॉमिक्स विमोचन
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के अनुसार, महिला समूहों द्वारा निर्मित सेटरिंग प्लेटें कम लागत में उच्च गुणवत्ता की हैं और इससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना- महिलाओं के लिए सशक्त अवसर
ग्राम पेंडरिया की भारती समूह की उत्तरा साहू, ग्राम मोहदा की जय मां समूह की सुखमणि पटेल और ग्राम निपनिया की जय मां लक्ष्मी समूह की प्रमिला यादव ने बताया कि सेटरिंग प्लेट निर्माण से उनकी आय बढ़ी है और वे आत्मनिर्भर हो रही हैं।
यह भी पढ़ें:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
