कानपुर। ये तो सभी जानते हैं कि महिलाओं के लिए कितने कानून बन गए हैं लेकिन महिलाएं कहि भी सेफ नहीं है चाहे वो अपने घर पर ही क्यों ना हो। हाल ही में एक घटना सामने आयी है डांस सिखाने के नाम पर बच्चियों के साथ चल रहा था यौन शोषण। मामले में पुलिस ने डांस टीचर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से 14 अश्लील वीडियो क्लिप बरामद किया है।
read more :https://nukkadnews.in/first-gay-couple-got-married-in-telangana-see-photos-here/
बता दें कि आरोपी डांस टीचर बच्ची के यौन शोषण का अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी अर्बन डांस एकेडमी के नाम से दबौली में चार साल से डांस क्लासेज चला रहा था। उसने अपने जाल में फंसाकर तीन मासूम बच्चियों का भी यौन शोषण किया। इस घटना से डरी सहमी बच्ची ने अपनी मां के बैंक खाते से उसको रकम ट्रांसफर कर दिया।
read more :https://nukkadnews.in/car-collided-with-tree-death-of-a-young-man/
जब पैसा गायब होने की खबर बच्ची के मां बाप को हुयी तो उन्होंने पुलिस पर शिकायत दर्ज कराई उसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो अश्लील कांड का खुलासा हुआ। गोविन्द नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने आरोपी डांस टीचर आर्यन सोनी उर्फ़ हिमांशु सोनी को बच्ची को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
