रायपुर/10 नवंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की विस्तारित बैठक दुर्ग के राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में कांग्रेस की सदस्यता अभियान तथा 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक प्रदेश कांग्रेस द्वारा मंहगाई के खिलाफ चलाये जाने वाले जनजागरण पदयात्रा तथा आंदोलन के रूप रेखा पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आजादी के हीरक महोत्सव तथा इंदिरा गांधी जयंती बंगला देश विजय दिवस के 50वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई। प्रदेश में 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीद में कांग्रेसजनों के द्वारा समिति गठित कर लोगो के सहयोग पर भी विचार विमर्श हुआ। आसन्न नगरीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा कर रणनीति बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा बैठक में इस वर्ष 105 लाख टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव लाया गया।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर के द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरुद्ध में केंद्र के खिलाफ मांग और निदा का प्रस्ताव लाया गया ।निदा प्रस्ताव में कहा है कि केंद्र के द्वारा कोरोना काल मे एक्साइज ड्यूटी को बेतहाशा बढ़ा दिया जिससे मंहगाई चरम पर पहुच गई है हाल ही 5 रु. 10 रु. की गई कमी अपर्याप्त है। कांग्रेस पार्टी केंद्र से मांग करती है। एक्साइज ड्यूटी को कोरोना काल के पहले जितना था उस स्तर पर लाया जाए।
प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को धन्यवाद। उन्होंने बैठक रायपुर से बाहर रखा इससे जीवंत सम्पर्क बढ़ता है। सदस्यता अभियान हमारा रास्ट्रीय कार्यक्रम है जो 1नवम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक चलेगा। सदस्यता बुक जिला अध्यक्षो के माध्यम से ही जारी की जाएगी सदस्यता के लिए लोगो में जागरूकता फैला कर तथा विचारधारा से जोड कर सदस्य बनाये। सदस्यता बहुत जरूरी है। ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव सदस्यता अभियान से ही होगा। उन्होंने विभिन्न स्तर तक के कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम की जानकारी भी दिया। जनजागरण अभियान भी रास्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें कोताही नही होनी चाहिए। जिला प्रभारी की जबाबदेही वह संगठन और विधायक में सामंजस्य बैठा कर चले ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे लिए यह प्रसन्नता का विषय है हमारे गृह जिले में बैठक रखी गयी है।यह गर्व का विषय है कि दुर्ग कांग्रेस भवन में बैठ कर बड़े बड़े नेताओं ने प्रदेश और देश की राजनीति की दशा दिशा को तय किया ।वासुदेव चंद्राकर ,चंदूलाल चंद्राकर मोतीलाल वोरा देशलहरा जी रामानुज लाल यादव जैसे नेता दुर्ग से मैं सबको नमन करता हूँ।नया राजीव भवन बनाने के लिए दुर्ग के कांग्रेस जनों को बधाई।उन्होंने कहा केंद्र की अड़ंगे बाजी के बाद विपरीत परिस्थियों में हमारी सरकार धान खरीदी कर रही है।राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की मदद कर रहे।हम किसानों को 9000 रु प्रति एकड़ की सहायता देते रहेंगे उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से हम डीएपी और यूरिया का विकल्प वर्मी कम्पोस्ट के रूप में तैयार कर रहे हैं। मोदी सरकार देश मे डीएपी यूरिया की आपूर्ति नही कर पा रही है।उन्होंने कहा छग में भाजपा मुद्दा विहीन है वह यहां पर साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे पर माहौल खराब करने में लगी है।हमे लोगो को जागरूक करना है ।हमने पुलिस को भी कहा है कही भी यदि धर्मांतरण की कोई शिकायत आये कड़ी कार्यवाही की जाय।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे खेतिहर मजदूरों की सहायता के 6000 रु की लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले इसको सुनिश्चित करे ।पौनी पसारी काम करने वाले लोगो को भी इस योजना का लाभ मिले हमारा लक्ष्य है कम से कम 10 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिले।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी और एआईसीसी ने जो निर्देश दिया है जो कार्यक्रम दिया है विशेष कर सदस्यता अभियान को सफल करने पूरी ताकत से जुटना है।14 से 29 नवम्बर तक मंहगाई के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरण अभियान और पद यात्रा में सभी को जुटना है।उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था के लिए निगरानी समिति बनाने की बात कही।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी को समान रूप से कांग्रेस की सदस्यता अभियान में जुटने है।ज़्यादा से ज्यादा लोगो को भावनात्मक रूप से कांग्रेस से जोड़ना है।सरकारी योजना का लाभ जनता को मिले यह सुनिश्चित संगठन को करना है।
मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो कांग्रेस ने 36 वादे किए उसमें से 25 पूरे हो गए हमारी सरकार की योजनाएं जन कल्याणकारी है इसका लाभ जनता को मिले यह संगठन की जबाबदारी है।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, विशेष आमंत्रित गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायकगण अरूण वोरा, विकास उपाध्याय, देवेन्द्र यादव, आशीष छाबड़ा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अरूण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण वासुदेव यादव, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, प्रदेश कांग्रेस सदस्य कार्यसमितिगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, विष्णु यादव, प्रदेश कांग्रेस जिला/शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह ठाकुर, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, झुमुक दीवान, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, सुरेन्द्र जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकर, मनोज सागर यादव, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, फूलोदेवी नेताम, पूर्णचंद पाढ़ी, नीरज पाण्डेय, इम्तियाज हैदर, डॉ. देवा देवागंन, राजकुमार अंचल, रामविलास, साहू, जनक राम ध्रुव, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर. निषाद, आलोक पांडेय, क्षितिज चंद्राकर, इंदरीश गांधी, राकेश गुप्ता, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, राजेन्द्र जग्गी उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
