रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर मंत्रालय के पंचायत विभाग में काम करने वाले प्यून ने अपनी पत्नी और बच्चों पर प्राणघातक हमला करने के बाद बिल्डिंग के कूदकर जान दे दी।
बता दें कि नया रायपुर में पंचायत विभाग में पदस्थ शासकीय कर्मचारी झंकार भास्कर ने बीती रात नया रायपुर के सेक्टर 27 स्थित अपने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले तो उसने अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी और 2 साल के बेटे की हथौड़ी से मारकर हत्या कर दी फिर खुद भी चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।
मामले में घटना स्थल से पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइडल नोट मिला है, बताया जा रहा है कि भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर की खुदकुशी का सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
