रोहतक। हरियाणा के रोहतक से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।आपको बता दें कि शादी के बाद विदा हो कर ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते में गोली मार दी गयी।जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका उसके बाद दूल्हे को नीचे कार से निचे उतारा फिर दुल्हन की गर्दन पर दो गोली मार दी। हमलावरों ने दुलहन को गोली मरने के साथ साथ दूल्हे के भाई कि सोने की चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए। अब घायल दुल्हन को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


पुलिस को जैसे ही इस घटना कि सुचना मिलते ही मामले की जांच शुरू की, लड़की सांपला गांव की रहने वाली और भाली आनंदपुर गांव के रहने वाले युवक से काफी धूमधाम दोनों कि शादी हुई थी, शुक्रवार को दुल्हन विदा के बाद अपने ससुराल लौट रही थी, कार दूल्हे का भाई सुनील चला रहा था। रात करीब 12 बजे गांव में शिव मंदिर के नजदीक पहुंचते ही पीछे से इनोवा कार में सवार तीन बदमाश आए, जिन्होंने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रूकवा लिया और दुल्हन को गोली मार दी और वो लहूलुहान होकर कार के अंदर की गिर पड़ी। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना को दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने अंजाम दिया है, उसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों कि तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि हमलावर सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही दुल्हन कि गाड़ी गांव के बाहर पहुंची हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।फिलहाल तो सभी काफी डरे हुए हैं। लड़की के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है।


पुलिस का कहना है कि हमलावर जल्द ही पकड़ें जाएंगे पुलिस की यह भी जानकारी मिली है कि हमलावरों ने जो इनोवा कार उपयोग में लायी थी वह सांपला से ही एक ईंट भट्ठे के मालिक से पिस्तौल के बल पर छीनी थी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
