रायपुर। भिलाई के सभी 55 यात्री आज उत्तराखंड से सुरक्षित लौट आए हैं। इतने बड़े हादसे से निकलने के बाद की खुशी उनकी आंखों में स्पष्ट झलक रही थी। नम आंखों से उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद का मंजर बहुत डरावना था। लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सरकार पर भरोसा रखा। बहुत जल्दी डोगरा बटालियन की टीम पहुंची और हम सबको सुरक्षित पहुंचाया।

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली तक आने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार संपर्क में रहे। हमें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। छत्तीसगढ़ भवन में पहुंचकर हमें बहुत अच्छा लगा। यात्रियों ने बताया कि हम इस आपदा से जल्दी इसलिए बाहर आ पाए क्योंकि हमारी सरकार ने उत्तराखंड सरकार से उचित समन्वय बनाया। वहां के जिला प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू का काम किया। यात्रियों ने कहा कि हम इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आभारी हैं।