मध्य प्रदेश। अभी तक आपने सिर्फ मूवीज में लुटेरी दुल्हन को देखा होगा . अब हम आपको हकीकत कि लुटेरी दुल्हन से मिलवाते है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कटनी की 2 खूबसूरत लड़कियां लुटेरी दुल्हन निकली. चेहरा खूबसूरत आउट दिमाग शातिर .दोनों के खिलाफ 2 थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं. बता दें कि ये दोनों बस इस में शामिल नहीं थी बल्कि लुटेरी दुल्हनों का फर्जी परिवार भी था जो पुलिस के हत्थे चढ़ा गया है. और इनके साथ दलाल भी शामिल है जो दुल्हनों का खूबसूरत चेहरा दिखा कर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था.
क्या था मामला
बता दें कि कटनी के एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि कैमोर थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव में रहने वाले बुजुर्ग जगदंबा प्रसाद दीक्षित ने पिछले दिनों थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी.शिकायत में उन्होंने बताया था कि, उनके दो पुत्र बसंत और राजेश अभी तक अविवाहित है और वे दोनों के विवाह को लेकर लड़कियां ढूंढ रहे थे. इसी बीच सतना के रहने वाले अरुण तिवारी और मनसुख उनके पास पहुंचे. दोनों ने खुद को समाज और बिरादरी का बताते हुए सतना की दो खूबसूरत बहनों को उनके घर की बहू बनाने का झांसा दिया.
बात हुई पक्की
इसके बाद दोनों जगदंबा प्रसाद को सतना स्थित सिंधी कैंप निवासी बबीता तिवारी के घर ले गए. यहां उन्होंने साधना तिवारी और शिवानी तिवारी को बबीता की पुत्री बता कर शादी की बात पक्की करवा दी. इसके बाद उन्होंने लड़कियों की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए विवाह के लिए सवा दो लाख जगदंबा प्रसाद से ऐंठ लिए. नवंबर माह में शादी होनी थी लेकिन शादी के पहले साधना और शिवानी के साथ बबीता का पूरा फर्जी परिवार गायब हो गया. जब जगदंबा प्रसाद को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई
कौन है मास्टरमाइंड?
एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि बबीता तिवारी फर्जी शादी का झांसा देकर परिवारों को ठगने वाले गिरोह की मुख्य सरगना है. जिस शिवानी और साधना को बबीता ने अपनी बेटी बताया था वे असल में उनकी बेटियां भी नहीं है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक बबीता तिवारी के साथ अरुण तिवारी, मनसुख और केशव प्रसाद को गिरफ्तार किया है. केशव प्रसाद फर्जी दुल्हनों का मामा बना था. एसपी सुनील कुमार जैन के मुताबिक अभी तक दो पीड़ित सामने आ चुके हैं जिन से लाखों रुपए की ठगी हुई थी. इस मामले में दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर लिए गए हैं. अभी लुटेरी दुल्हन साधना और शिवानी की गिरफ्तारी होनी बाकी है. आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी जिलों में हुई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है.
ऐसे देते थे अंजाम
ये लोग वारदातों को अंजाम देने के लिए अपना नाम और सरनेम बदल लेते थे . एक घर को किराये पर लेते थे जिसे अपना बतया जाता था. उसके बाद गिरोह के कुछ लोह ही लड़के ढूंढते थे जिनके पुत्र आविवहित होते थे. जब कोई इनकी बातों में आ कर फंस जाता था तो ये उनसे पैसे ठगने के बाद मकान खली कर के वहां से फरार हो जाते थे. अब पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
