अंत्यावसायी विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाती के लोगों के लिए अजजा ऑटो पैसेंजर योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत जिले के कई लोगों को सहायता दी गई है। इससे लोगों को रोजगार मिला है। वहीं, उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। मस्तूरी क्षेत्र के हरदाडीह निवासी कीर्तन मरावी आजिविका के लिए कृषि पर आश्रित थे। इसके कारण उन्हें परिवार चलाने के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
मुख्मंत्री भूपेश बघेल ने कीर्तन मरावी को किया प्रदान
योजना की जानकारी होने पर अंत्यावसायी विभाग में आवेदन दिया। इसके बाद उन्हें विभाग की ओर से छह प्रतिशत ब्याज पर बोलेरो वाहन खरीदने के लिए ऋण स्वीकृत किया गया। विभाग की ओर से आयोजित शिविर में मुख्मंत्री भूपेश बघेल ने इसे कीर्तन मरावी को प्रदान किया। वाहन मिलने के बाद उन्होंने इसे किराए पर चलाना शुरू कर दिया। इससे परिवार चलाने के लिए उनकी कृषि पर निर्भरता कम हो गई। साथ ही उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई।
दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर
कीर्तन मरावी वाहन को स्वयं चलाते हैं। कई बार अधिक बुकिंग आने पर वे ड्राइवर भी लगाते हैं। इसके माध्यम से दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर बना रहे हैं। योजना की जानकारी उन्हें परिचित के माध्यम से मिली थी। उन्होंने योजना का लाभ लेकर दूसरों को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है।
अनुसूचित जनजाति को मिला योजना का लाभ
विभाग की ओर से इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति के लोगों को मिला है। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। इसके साथ ही विभाग की ओर से कई योजना संचालित की जा रही है।
जीने की नई राह मिली है
छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर उन्हें अनुसूचित जनजाति आटो पैसेन्जर योजना के तहत बोलेरो वाहन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदाय किया गया। वाहन लेने के उपरांत इनकी सालाना आमदनी 1.5 लाख हो गई है। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। मरावी शासन को धन्यवाद देते हुए कहते है कि इस योजना से उन्हें जीने की नई राह मिली है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
