रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कहा कि पंजाब में भी अचानक कुछ नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में ढाई साल तो कब का बीत गया है। प्रक्रिया चल रही है। सबके मन में कौतूहल रहता है। बड़ा निर्णय है, हाईकमान सारी बातों का परीक्षण करता है फिर निर्णय लेता है।
दिल्ली से पांच दिन के दौरे से लौटने के बाद सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मीडिया ने सवाल किया कि इन चर्चाआं पर विराम कब लगेगा ? उन्होंने कहा कि जब सरकार बननी थी तब दो-तीन दिन में ही ऐसा लग रहा था कि पता नहीं छत्तीसगढ़ में कब निर्णय होगा। मुख्यमंत्री कब बनेंगे, कब तय होगा। तो कौतूहल रहता है। स्वाभाविक है कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए उनके भविष्य की बात जुड़ी रहती है सरकार कैसे चलेगी आगे कैसा होगा, तो उनके मन में स्वाभाविक है ये कौतूहल।
छोटा निर्णय नहीं होता है ये सब। बड़ा निर्णय है तो हाईकमान बहुत सारी बातों का परीक्षण कौतूहल शांत कब होगा। बस जैसे ही बिटिया की शादी में देरी होती है तो लगता रहता है कि कब होगी शादी- कब होगी शादी, अभी पता चल जाएगा कि शादी लगी कि नहीं। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दरैरे पर श्री सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री ने उनके पास प्रस्ताव रखा है। और उसके आधार पर जैसे ही समय होता वो विचार करेंगे। ये हाईकमान के पास सब निर्णय रहता है।
पंजाब का फैसला अचानक से हुआ, छत्तीसगढ़ में पहले से स्पष्ट है फिर भी देर क्यों?
सभी जगह कुछ न कुछ गतिविधियां चल ही रही थीं। अचानक पंजाब में भी नहीं हुआ लेकिन जरूर है कि बड़ा फैसला हुआ। ये भी हाईकमान की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। तो हाईकमान जो निर्णय लेगा स्वाभाविक है कि वो कार्यरूप में आएगा। अचानक से नहीं,ये प्रक्रिया है चल रही है। अब लोग तो ढाई-ढाई साल की बात कर रहे हैं। ढाई साल तो कब का बीत गया। नई बात नहीं है। ये बातें तो चर्चा में रहती हैं। उसी चर्चा को अंजाम तक ले जाने की जो बात है वो निर्णय के रूप में आ जाता है।
सिम्स मामले की जांच होगी
मैंने डीन, डीएमई, विभाग के प्रमुखों से कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर क्यों ऐसा हो रहा है क्योंकि अंतत: मरीज फिर दूसरे अस्पताल में चले गए। क्योंकि शासन करोड़ों रुपए खर्च करती है पब्लिक की सेवा के लिए लेकिन कर्मचारी उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं ये बड़े अफसोस की बात है। बसे पहले तो यह सिम्स प्रबंधन की कमी है कि ऐसी स्थिति बनी ही क्यों। किसी मरीज को 12 बजे तक रुकना पड़ा, मशीन खराब है, ठंडी है, गरम है, फिल्म है कि नहीं। स्वास्थ्य विभाग को यह देखना चाहिए कि यह स्थिति क्यों है। बच्ची कह रही थी कि उससे दो हजार मांगा गया, तब ये होगा।
पंकज का मामला भवनात्मक, पुलिस जांच कर रही
वो भावनात्मक व्यक्ति हैं। भावना में आते हैं और मन जो बातें रहती हैं कई बार सामने आ जाती हैं। वरना सार्वजनिक जीवन में जितना हम संयमित रहें, गुणदोष अपनी जगह रहता है लेकिन जितना बच के चलें, बच के बोलें उतना अच्छा रहता है। एक घटना हुई थी जिसके बारे में मैंने जानकारी ली है। संयोग से कहें या दुर्भाग्य से कहें कि वो स्वास्थ्य विभाग की कमी को ही दूर करने गए थे। ये भी एक संयोग है कि यह किसी भी मरीज के साथ हो सकता है। जो कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ परिवार था जिनकी एमआरआई की व्यवस्था होनी थी और सात बजे से वो पहल कर रहे थे। पंकज रायपुर से गए तब से उन तक खबर आ रही थी वो पहल कर रहे थे कि हो जाए। आवेश में कभी कभी व्यवहार में ऐसी कहीं कोई बात हो गई हो तो सामने वाले ने एफआईआर कराया। पुलिस का काम है जांच करके घटनाक्रम के अनुसार कार्रवाई करें।
जिला कांग्रेस के प्रस्ताव पर पार्टी तय करेगी
उन्होंने कहा, बिलासपुर का मामला जनहित से जुड़ा मामला था उसमें जिला कांग्रेस ने पीसीसी को विधायक शैलेष पांडेय को छह साल के निष्काषन की अनुशंसा की है। ये तो पार्टी को तय करना पड़ेगा, कि कब, कहां, कैसा, क्या कदम उठाना चाहेंगे। मैं अपने आप को मानता भी हूं और चाहता भी हूं कि अनुशासन में रहूं और अनुशासित सदस्य के रुप में रहूं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
