मुंबई: मुंबई के देवनार इलाके से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है ।आपको बता दें की एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर इस लिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसने अपनी एक महिला मित्र को फोन किया पर उसका फोन महिला मित्र ने नहीं उठाया। मृतक की पहचान मानव लालवानी के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धेश्वर गोवे ने मीडिया को बताया कि मृतक और उसकी महिला मित्र पार्टी में दोस्तों के साथ देर रात तक शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक , “पार्टी खत्म होने के बाद घर पहुंचने पर, उसने फोन पर उससे संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, उसने फोन नहीं उठाया। उससे संपर्क करने में बार-बार विफल होने पर, उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।” मंगलवार सुबह उसके माता-पिता ने उसे छत पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले में लड़की का भी बयान दर्ज कर लिया गया है । पुलिस जांच पर जुट गई है ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
