इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (एलटीपी) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। डॉन अखबार ने गुरूवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने एलटीपी को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसके सदस्यों को रोकने के लिए सेना, रेंजर्स और पुलिस को तैनात किया है।
उन्होंने कहा कि इस संगठन के मार्च निकाल रहे किसी भी सदस्य को इस्लामाबााद में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया

एलटीपी को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद एलटीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प में चार पुलिसकर्मियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और अन्य 263 घायल हो गए हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) राव सरदार अली खान ने बुधवार को कहा कि टीएलपी प्रदर्शनकारी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई, जिसमें कम से कम चार लोग और चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है तथा अन्य 263 घायल हुए हैं।

लाहौर से 50 किलोमीटर दूर हुए खूनखराबे में कट्टरपंथी उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारीं। घटना में सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर हैं जिनमें से दर्जन भर से ज्यादा की हालत गंभीर है। यह टकराव टीएलपी के मुखिया साद रिजवी की जेल से रिहाई और फ्रांसीसी राजदूत को देश से निकालने की मांगें पूरी न होने के चलते हुआ।