रायपुर। राजधानी में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों और चोरों के होसले बुलंद है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मार पीट चाकू बाजी लूट और चोरी की घटनाएं थम नही रही है। अमलीडीह हैप्पी होम्स कॉलोनी में रहने वाले वेटनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के सूने मकान में रविवार को दिन दहाड़े चोरी हो गई। आलमारी में रखे 5 लाख कैश और 5 लाख से ज्यादा के जेवर गायब गये ।प्रोफेसर के घर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर उखाड़कर ले गए है। प्रोफेसर ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम डाग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस कॉलोनी में लगे कैमरे को खंगाल रही है। चोरी से कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि अमलीडीह हैप्पी होम्स कॉलोनी में डॉ. रामचंद्र रामटेके का मकान है। वे दुर्ग वेटनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वे रविवार को परिवार के साथ वीआईपी रोड गए थे। मकान में कोई नहीं था। बाहर से ताला लगाकर चले गए। वहां से चार घंटे बाद जब लौटे तो देखा कि मेनगेट से ताला गायब है। दरवाजा खुला हुआ है। उन्हें अनहोनी का शक हुआ। भीतर गए तो फर्श पर कपड़े और अन्य सामान बिखरे हुए थे। आलमारी खुली हुई थी। सभी सूटकेस भी खुले हुए थे। आलमारी में रखा कैश और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। मकान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। चोरों ने कैमरे का तार काट दिया था और डीवीआर उखाड़ कर ले गए। जबकि कॉलोनी में चहल-पहल थी, लेकिन आसपास वालों ने भी किसी को देखा नहीं है। पुलिस के अनुसार मकान में ताला देखकर चोरी की गई। चोर आसपास का रहने वाला होगा। पुलिस जांच पर लगी हुयी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
