नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए गोल्डन चांस है। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप C सिविलियन के 83 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Air Force 2021 की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत स्टोर अधीक्षक, एलडीसी, बावर्ची, बढ़ई, सिविलियन मैकेनिक, फायरमैन और एमटीएस पदों पर भर्ती की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2021 है।
ऐसे करें आवेदन –
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंग्रेजी या हिंदी में आवेदन को टाइप कर संबंधित वायु सेना स्टेशन पर भेज सकते हैं। आवेदन के साथ उम्मीदवार को एक सेल्फ अटैस्ट पासपोर्ट साइज फोटो भी भेजनी होगी. इसके अलावा उम्मीदवार इसके साथ कोई अन्य डॉक्यूमेंट की कॉपी एक 10 रुपये के स्टाम्प के साथ साधारण डाक के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में भेज सकते हैं।
आवेदन के साथ शैक्षिक योग्यता, आयु, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भेजने होंगे।
आयु सीमा –
उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, 40 वर्ष की उम्र वाले विभागीय कर्मचारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे किया जाएगा चयन –
इन पदों के लिए एक लिखित परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
