उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में नए सियासी समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते फिर चर्चा में आये सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर , ये अपने भाषणों के दौरान विवादित टिप्पणी करके अक्सर चर्चा में रहते है। उन्होंने बुधवार को फिर ऐसा ही कुछ बोल गए। पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित महापंचायत में भाजपा की आलोचना के दौरान राजभर ने प्रदेश के खजाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘जितना भारतीय जनता पार्टी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर खाली दारू पी जाते हैं।’

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अगले ही पल लोगों से पूछा कि शराब बंद होनी चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा, ‘कितने लोग चाहते हैं कि दारू बंद हो जाए। दोनों हाथ उठाकर बताइए कि दारू बंद करना चाहते हैं ?’

यूपी के मऊ में अपनी सभा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव से गठबंधन पर राजभर ने कहा कि वह 2022 में एसपी की सरकार बनवाने के लिए अखिलेश को यहां लेकर आए हैं। इस दौरान मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इस महापंचायत में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया गया।