रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन साल पूरे हो रहे है. इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा भी शुरू हो गई है. वहीं कांग्रेस ने जनता के सामने अपने पूरे वादों का लेखा जोखा सामने रखा। तो आईये जानते है कि सरकार ने कितने वादे किए और कितने वादों को निभाया।
भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 3 साल 17 दिसंबर को पूरे होने जा रहे हैं. इन 3 सालों में सरकार 36 वादों में से 34 वादों को पूरा करने का दावा कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के पहले घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। पहले घंटे में ही उन्होंने किसानों द्वारा लिया गया कर्ज माफ करने का सबसे बड़े वादे को पूरा किया। कांग्रेस की माने तो चुनाव के दौरान जन घोषणा पत्र में से कुछ को छोड़ दें तो बाकी सारी घोषणाएं पूरी कर दी गई है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने किन किन वादों को पूरा किया है और वौ कौन से वादे हैं जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कुल 36 वादे किए थे। उन्होंने कहा कि मुझे बताते में गर्व हो रहा है कि भूपेश सरकार ने 36 में से 34 वादे पूरे किए हैं। लगभग वो सारे वादे जो कांग्रेस ने पूरे किए थे. चाहे वो किसानों का कर्ज माफ करने की बात हो। चाहे वो धान खरीदी की बात हो। सरकार ने धान खरीदी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना को छत्तीसगढ़ में लागू किया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार ने शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई. उच्च शिक्षा में प्रोफेसर की भर्ती की गई। इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण पर काम किया।
उन्होंने बताया कि हमने 10 लाख युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ के न्यूतम 2500 रूपये मानदेय तय किया। जो हमने युवाओं से वादा किया था ढाई हजार रूपये प्रतिमाह ऐसे युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ के उनकी आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया। कांग्रेस की सरकार आने के बाद चार नये जिलों का गठन किया गया। नये ब्लॉक, नई तहसील का गठन किया गया। हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नक्सलवाद को भी बाखूबी निभाया। हमने अपने घोषणा पत्र में 36 में से 34 वादों को पूरा किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
