प्रशासन ने शुरू की थी तैयारी, ओमीक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किया मना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किया मना
राजनांदगांव। प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण के नए वैरियंट ओमीक्रान के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता में अधिकांश टीमों ने शामिल होने के लिए असहमति जताई है तथा खेद व्यक्त किया है। देश में ओमीक्रान के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए ऐहतियातन आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर आगे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश को 45 टीमों से संपर्क किया गया था। जिसमें से अधिकांश टीम ने ओमीक्रॉन के मद्देनजर प्रतियोगिता में शामिल होने से इंकार कर दिया। प्रतियोगिता में पूरे देश को विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेती। जिससे कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव की संभावना हो सकती है।
कोविउ-19 के प्रभाव के चलते पिछले वर्ष भी यह प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा नहीं हो पाई थी। जिससे खेलप्रेमी निराश हुए थे। इस वर्ष भी कोविड-19 ओमीक्रॉन के साये की वजह से यह खेल स्पर्धा स्थगित कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के परामर्श पर स्थगित

संभावना व्यक्त की जा रही है कि स्थिति सामान्य होने पर प्रतियोगिता आगामी दिनों में हो सकती है। ज्ञात हो कि देश के प्रतिष्ठित इस स्पर्धा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थी। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई थी। स्टेडियम को पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर लिया गया था। वहीं इस स्पर्धा को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का था। 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता जनसुरक्षा के लिए स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में तथा सीमावर्ती राज्यों में ओमीक्रॉन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए यह प्रतियोगिता स्थगित करने का परामर्श दिया गया है।