रायपुर ब्रेकिंग। रायपुर के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लाक अंतर्गत लालपुर में किया गया रात्रिकालीन वैक्सीनेशन। आपको बता दे की वैक्सीनेशन के टारगेट को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निकाला अजीबोगरीब फॉर्मूला , वैक्सीनेशन के टारगेट को पूरा करने के लिए देर रात तक महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। यह वैक्सीनेशन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हो रहा है। और इसका समय शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वैक्सीनेशन के टारगेट में 35 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है ,लोगो का कहना है की इससे ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन दिन में होते थे। वैक्सीनेशन ड्यूटी को लेकर उठाये गये सवाल।