रायपुर। यूपीएससी 2020 के नतीजों में छत्तीसगढ़ से दो एनआईटियन ने सफलता का परचम लहराया है। इसमें एनआईटी रायपुर से पासआउट कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल ने देशभर में 94वीं रैंक हासिल की है। वे दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। इसी इंस्टीट्यूट से पासआउट महासमुंद के आकाश शुक्ला ने 427वीं रैंक प्राप्त की। वे हाल ही में जारी सीजीपीएससी के नतीजे में 9वें स्थान पर थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों छात्रों को बधाइ्र दी है।
कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल , 94 रैंक
श्रीश्रीमाल ने बताया, टॉपर्स के नोट्स और वीडियोज देखकर अपने हिसाब से स्ट्रैटजी बनाई। प्री और मेंस की कम्बाइन तैयारी की। कोविड के चलते प्री की तारीख 4 महीने आगे बढ़ी तो मैंने उस टाइम को यूटिलाइज किया। मिनिमम मटेरियल और मैग्जिमम आउटपुट मेरा फंडा था। एनआईटी के पहले साल में यूएस से आई एनआईटी की एलुमिनी टीम के साथ मुझे रुरल इलाकों में जाने का मौका मिला। वहां से मुझे प्रशासन में काम करने की प्रेरणा मिली।
पटेवा (महासमुंद)के आकाश शुक्ला, 427 रैंक
महासमुंद जिले के पटेवा के आकाश शुक्ला को एआईआर 427 मिली है। वे रायपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया, पिता च्वॉइस सेंटर चलाते हैं। बारहवीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय सराईपाली से हुई। इसके बाद 2015 में एनआईटी से बीटेक किया। डेढ़ साल एनआईटी में ही टीचिंग असिस्टेंट की जॉब की। आकाश ने नालंदा लाइब्रेरी में पढ़ाई की।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ की भी अनेक प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट रैंक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है, मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
