भारत के कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को अमेरिका में भारत विरोधी कविता पढ़ना पड़ गया महंगा ।अमेरिका में अपनी एक परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह ‘दो भारत’ से आते हैं, जहां भारतीय मर्द दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में वे महिलाओं के साथ गैंगरेप करते हैं।

वीर दास के अमेरिका में हुए शो से नाराज मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि वीर दास को मध्यप्रदेश में कभी कोई कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने गुरुवार को कहा है कि भारत को बदनाम वाले कॉमेडियन वीर दास को मध्यप्रदेश में एंट्री नहीं मिलेगी , उसके किसी भी कार्यक्रम को नहीं होने दिया जाएगा । गौरतलब है कि वीर दास अमेरिका में एक शो में पंक्तियां पढ़ीं थी , जिसके बाद वे कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं । सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर वीरदास को ट्रोल कर रहे हैं और देश से माफी मांगने को कह रहे हैं।

जानेमाने कलाकार ने कविता पर हुए विरोध के बाद एक बयान में सफाई दी थी। कॉमेडियन के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में में सफाई देते हुए वीर दास ने कहा था कि देश पर मुझे भी गर्व है। एडिट किए हुए वीडियो पर किसी भी तरह से झांसे में नहीं आना चाहिए।