रायपुर। चोर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चाबी का इस्तेमाल करते हैं, लॉक को तोड़ते हैं, फिर चोरी करते हैं। मगर दो चोर बिना लॉक तोड़े ही चोरी की वारदात को बड़े आराम से अंजाम देते थे। बता दे दोनों चोर रायपुर शहर में सिर्फ एक्टिवा गाड़ी को अपना निशाना बनाते थे। गाड़ी की डिग्गी को बिना खोले बड़ी चतुराई से अंदर हाथ डाल कर मोबाइल और दूसरी कीमती चीजें चुरा लिया करते थे। पुलिस ने सुनील कुमार नायक उर्फ गोलू और सत्यम यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा गुरुद्वारे के पास एक जिम में हर शाम शेखर भास्कर नाम का युवक वर्जिश करने जाया करता था। 17 नवंबर की शाम जब वह जिम से एक्सरसाइज करके लौटा तो उसने देखा कि उसकी एक्टिवा की डिग्गी में रखा पर्स, मोबाइल और फोन ब्लूटूथ चोरी हो चुके थे।
आरोपियों ने थाने में पुलिस के सामने दिखाया डेमो
पुलिस को पता चला कि तेलीबांधा तालाब के किनारे कुछ युवक अपने पास 4 -5 मोबाइल फोन रखे हुए हैं और ग्राहकों की तलाश में हैं। पुलिस ने इन युवकों को घेर कर पकड़ा। जब पूछताछ शुरू की गई तो घबराकर युवकों ने बताया कि मोबाइल चोरी के हैं। इसके बाद चोरों ने जो बताया, ये सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। चोरों ने बताया कि वो सिर्फ एक्टिवा की डिग्गी के अंदर रखा सामान चुराते थे। थाने में एक पुलिसकर्मी के स्कूटी की लॉक डिग्गी से सामान निकालकर डेमो भी दिखाया। युवकों ने बताया कि डिग्गी के किनारे से ये अंदर हाथ डालकर चीजें निकाल लिया करते हैं।
आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन मामले थाने में दर्ज
गिरफ्तार हुए दो युवकों में से 36 साल का सुनील पुरानी बस्ती इलाके का पुराना बदमाश है। इसके खिलाफ एक दर्जन मामले थाने में दर्ज है। सुनील ने अपने साथी सत्यम यादव के साथ मिलकर इन चोरियों को अंजाम दिया।
सुनील कई पुराने मामलों में कई महीनों से फरार था, उसके पास से चोरी के 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों ने बताया कि कई महीनों की प्रैक्टिस के बाद वो इन वारदातों को अंजाम देने लगे। अलग-अलग 5-6 जगहों पर कई लोगों के मोबाइल फोन और पर्स इसी तरह चुरा लिए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
