गृह विभाग ने जारी किया पांच आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अशोक जुनेजा के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद आरके विज को पुलिस मुख्यालय से बाहर पदस्थ किया गया है। विज लंबे समय से पुलिस मुख्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय में पांच आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।


गृह विभाग से जारी आदेश में जिन अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है उनमें एडीजी आरके विज पुलिस मुख्यालय वित्त, योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाओं का कार्य देख रहे थे उन्हें संचालक लोक अभियोजन एवं राज्य न्यायालयीन विज्ञान प्रयोगशाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी प्रदीप गुप्ता संचालक लोक अभियोजन एवं राज्य न्यायालयीन विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर को एडीजी वित्त, योजना प्रबंध एवं तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।


संजीव शुक्ला उप संचालक छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी को डीआईजी सीआईडी (स्टेट नोडल ऑफिसर चिटफंड) पुलिस मुख्यालय रायपुर, आरएन दाश, सहायक पुलिस महानिरीक्षक भर्ती, चयन पुलिस मुख्यालय रायपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष आसूचना शाखा, एंटी नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय और विनीत खन्ना उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा रायपुर को एप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन के पद पर पुलिस मुख्यायल में पदस्थ किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
