कांकेर। जिला रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय प्लेसमेंट कैप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा , जिसके लिए केवल पुरूष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा।