भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो गई। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह है। सुबह से मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी लाइन देखी जा रही है। भिलाई के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सुपेला में मतदान किया जा रहा है।
भिलाई में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए निर्दलीय और बागी उम्मीदवार पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है। 70 वार्डों वाले इस निकाय में 22 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति देखी जा रही है। वहीं कई वार्डों में जीत के भी लाले पड़ सकते हैं। इसी तरह 17 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- छत्तीसगढ़ में विकास के मुद्दे पर हो रहा निकाय चुनाव
बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते हैं बागी
जानकारी के मुताबिक शहर के 31 वार्डों अभी कुछ साफ तस्वीर सामने आ रही है। हालांकि पार्टी, प्रत्याशी और उनके समर्थक भी अपनी जीत को लेकर निश्चिंत नहीं है। वैसे जिस तरह से पूरे चुनाव में कांग्रेस अपने असंतुष्टों को मनाने में सफल रही, उनको अपनों से नुकसान का खतरा कम है। भाजपा में ही बागी ज्यादा खेल बिगाड़ सकते हैं।
सीएम की साख दांव पर
दुर्ग में हो रहा चुनाव कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। भले ही यह स्थानीय सरकार का चुनाव है, इस चुनाव से मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की लोकप्रियता का भी पता चल जाएगा। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश में अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़िया सरकार के नाम पर ही जनता से वोट मांगा है। चारों निकाय खुद मुख्यमंत्री के निवास क्षेत्र से लगे हैं। इसलिए उनकी भी साख दांव पर है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
