बेमेतरा। निजी कंपनी में नौकरी के लिए इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बेमेतरा में नियोजक द्वारा अधिसूचित रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज चोरभट्टी, सिमगा रोड बेमेतरा में किया जाएगा।


कैंप में बायो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा एग्रीकल्चर एडवाइजर की पद संख्या 25 और आयुसीमा – 20 से 32 रखी गई है। योग्यता न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण तय की गई है। वेतनमान 9000-17500, कार्य स्थान जिला बेमेतरा और कवर्धा के लिए रिक्त पदों की अधिसूचना प्राप्त हुई है। उक्त रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ लाइवलीहुड कॉलेज, चोरभट्टी, सिमगा रोड बेमेतरा में 27 दिसंबर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
