जागरेब। पति-पत्नी के बीच तलाक हो जाना कोई नई बात नहीं है आज कल कि लाइफस्टइल के हिसाब से तलाक होना आम बात हो गयी है। परन्तु तलाक होने के बाद किसी पालतू जानवर से शादी कर लेना वाकई अजीब बात है। क्रोएशिया में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने जीवनसाथी से तलाक के बाद दूसरी शादी रचाई, लेकिन इस बार किसी इंसान से नहीं बल्कि अपनी फीमेल डॉग से। धूमधाम से हुई इस शादी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी डॉग के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की उन्होंने उसके साथ जीने-मरने की कस्में खाईं और उसे चूमते हुए अपना पार्टनर माना।

47 साल की अमांडा रोजर्स नाम की महिला का दावा है कि वो अपने डॉगी से शादी करने के बाद काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें एक लाइफ पार्टनर में जो कुछ भी चाहिए, वो सब शेबा में मिल गया है। महिला बेजुबान जानवर के साथ इतनी अच्छी ज़िंदगी जी रही है कि उसने ये भी कह दिया है कि इतने साल की शादी में वो इतनी खुश कभी नहीं रही। तलाक के बाद काफी महीनों तक अमांडा रेजार्स अकेली रहीं।

अमांडा रेजार्स ने कहा, ‘वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। वो मुझे हंसाती है, खुश रखती है और जब मैं परेशान हो जाती हूं, तो मुझे सहारा भी देती है।

अमांडा रेजार्स का कहना है कि बचपन से ही वो खुद को दुल्हन के लिबास में देखना चाहती थीं। दूसरी बार अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने दुल्हन की पोशाक खुद डिजाइन की। अपने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘शेबा से शादी करना बेहद ही सुखद अहसास है, शेबा उन्हें कभी तंग नहीं करती और खासा ख्याल भी रखती है। अमांडा रेजार्स ने एक टीवी शो में बताया था कि जब उनकी पेट 2 महीने कि थी तभी उनको उससे प्यार हो गया था। अमांडा बताती हैं कि उन्हें शेबा की आंखों में सच्चा प्यार दिखाई देता है। उसके साथ उनका बेहद गहरा नाता है। मज़े की बात ये है कि अमांडा कहती हैं कि शेबा को इस शादी के बारे में भी पता है। उन्होंने उसे अपना लाइफ पार्टनर बनाने के लिए घुटने पर बैठकर प्रपोज़ किया था। इसका जवाब उसने अपनी पूंछ हिलाकर हां में दिया था।