नई दिल्ली। मध्य रेलवे के ट्वीट के अनुसार, प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए कर दिया गया है। रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब यात्रियों को 50 रुपए की जगह 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। रेलवे ने ये कदम प्लेटफॉर्म में भीड़ को कम करने के लिए उठाया था।

आदेश के मुताबिक, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई। ये आदेश 25 नवंबर से लागू है।

रेलवे ने कोरोना वक्त में रेलवे का परिचालन बंद कर दिया था। लेकिन बाद में जब कोविड के हालात सुधरने लगे तो भारतीय रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बहाल करना शुरू कर दिया और सभी ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल कैटेगरी में कर दिया गया था। इसी के साथ ट्रेनों के टिकट की कीमतों में भी इजाफा किया गया था।