रिंग में एक से बढ़कर एक सुरमाओं को चुटकियों में धूल चटाने वाले मशहरू डब्लूडब्लूई रेसलर खली ने गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. पंजाब में कुछ महीनों के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. डब्लयू डब्लयू ई जैसी इंटरनेशनल फाइट से अपनी पहचान बना चुके द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से खली और केजरीवाल की मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है जिसके बाद स्टार रेसलर के राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि रेसलर खली के साथ मिलकर पंजाब की तस्वीर बदलेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ”मेरी मुलाकात दलीप सिंह राणा से हुई. द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप राणा ने भारत को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है. चैंपियन पहलवान ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से किए कामों की तारीफ की और उम्मीद जताई कि पंजाब में भी यही दोहराया जाएगा।’
अरविंद केजरीवाल ने द ग्रेट खली के आम आदमी पार्टी में एंट्री के संकेत दिए हैं. हालांकि दलीप राणा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि दलीप राणा अरविंद केजरीवाल के अगले पंजाब दौरे पर आधिकारिक तौर पर पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. वैसे खली ने कुछ महीने पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी . उस वक्त स्थानीय मीडिया में इस तरह की अटकलें लगी थीं कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
