रायपुर। दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगी। यह लगभग तय माना जा रहा है। इस बार 6.82 लाख परीक्षा में नियमित तौर पर शामिल होंगे। प्राइवेट से परीक्षा देने वाले छात्रों के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि प्राइवेट छात्रों के आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या साढ़े सात लाख तक हो सकती है। अगले महीने जारी होगा बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल,इस बार छह लाख 82 हजार नियमित परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पिछली बार बोर्ड परीक्षा नियमित और प्राइवेट के तौर पर करीब साढ़े 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। सीजी बोर्ड एग्जाम के लिए शेड्यूल अगले महीने जारी किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
केंद्रों से ही हो सकती है परीक्षा
इस बार दसवीं के लिए 3.90 लाख नियमित छात्रों के आवेदन मिले हैं। बारहवीं देने वाले नियमित छात्रों की संख्या 2.92 लाख है। माशिमं के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को लेकर अभी स्थिति सामान्य है सब स्कूल खुल चुके हैं, लगभग सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए आगामी बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी की जा रही है। पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से बारहवीं की परीक्षा छात्रों ने घर से दी। इसका असर रिजल्ट पर पड़ा। परीक्षा देने वाले अधिकांश छात्र पास हुए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
