- 6 दिसंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आबंटन
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव कहां कितने मतदाता के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद 387 वार्डों के लिए 1,733 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन सर्वाधिक 1,072 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव में पार्षद पद की 370 सीटों के लिए 1,666 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया और उप निर्वाचन के 17 वार्डों में 67 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा।
चुनाव में 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 87 हजार 530 है और महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 90 हजार 843 है। इसके अलावा तृतीय लिंग के 47 मतदाता हैं। इसी तरह उपचुनाव में कुल मतदाता 26896 मतदाता है। मतदाताओं के लिए फोटो युक्त मतदान पत्र तैयार किया गया है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आरओ के पास जमा करना होगा। आम चुनाव के लिए एक हजार मतदान केन्द्र हैं। वहीं उपचुनाव के लिए 37 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, यानी 1037 मतदान केन्द्रों में वोटिंग होगी और बैलेट पेपर में भी नोटा का प्रावधान होगा।
इस तरह चलेगा चुनाव कार्यक्रम
नगरीय निकायों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रकिया पूरी होने के बाद अब 6 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसके लिए आचार संहिता लागू कर दी गई। इन नगरीय निकायों में किसी तरह के विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
नगर पालिका में इतने नामांकन
नगर पालिक निगमों की अगर बात करें तो नगर पालिक निगम भिलाईनगर में 439, रिसाली में 214 और भिलाई-चरोदा में 170 और बीरगांव में 209 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं नगर पालिक निगम बैकुंठपुर में 96, शिवपुर चर्चा में 76, सारंगढ़ में 54, जामुल में 92, खैरागढ़ में 59 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा नगर पंचायत प्रेम नगर में 49, नरहरपुर में 45, कोंटा ने 39, भैरमगढ़ में 35, भोपालपट्टनम में 38 और मारो में 51 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में चुनावी माहौल
नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के 10 जिलें हैं। इन जिलों में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगावं, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर, सुकमा और बीजापुर में आम निर्वाचन किया जाएगा. प्रदेश के 11 जिलों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा एवं कांकेर में उप निर्वाचन की करवाई जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
