- लेमरू प्रोजेक्ट का हिस्सा आने के कारण परसा कोल ब्लॉक की अनुमति नहीं-चौबे
- राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने सोनिया के पास लगाई अर्जी
रायपुर। सरकार के प्रवक्ता और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच परसा कोल ब्लॉक खनन को लेकर कहा कि यह क्षेत्र लेमरू हाथी प्रोजेक्ट के हिस्से में आता है, इसलिए राज्य सरकार ने इसके खनन की अनुमति नहीं दी है। केंद्र सरकार ने यह कोल ब्लॉक राजस्थान पॉवर कंपनी को आबंटित किया था। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोयले की कमी के कारण वहां के विद्युत संयंत्रों में एक सप्ताह का कोयला शेष है। अगर कोयला नहीं मिला तो बिजली संकट पैदा हो सकता है।
मंत्री चौबे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसकी शिकायत नहीं की गई है। मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र लेमरू हाथी प्रोजेक्ट के कुछ हिस्सों को प्रभावित करेगा। राज्य सरकार ने 1975 वर्ग किमी में बनने वाले इस क्षेत्र को कम नहीं करने का निर्णय कैबिनेट में लिया था। यहां पर इसलिए खनन की अनुमति नहीं मिली है। आगे मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद निर्णय होगा।
मंत्रिमंडल में फेरबदल सीएम का विशेषाधिकार
मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है आज वे लखनऊ दौरे पर हैं। वहां से आने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इसकी अनुमति लेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं, ऐसा पहले भी हुआ है। उन्होंने फेरबदल के फॉर्मूले को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से सीएम का अधिकार है।
ये भी पढ़ें: मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, कहा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए दबाव बना रहा केंद्र
16 दिन में 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी का महापर्व चल रहा है। अब तक 16 दिनों में 36 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीदी हो चुकी है। किसान बारदाना संकट के बाद भी पुराने बारदाने में धान लाकर बेच रहे हैं। पूरी प्रक्रिया अच्छे से चल रही है। उम्मीद है कि धान खरीदी का लक्ष्य खरीदी तिथि के पहले पूरा हो जाएंगा।
मुख्यमंत्री की राहुल गांधी से मुलाकात
राहुल और भूपेश के बीच उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश ने राहुल को चुनाव का पूरा रोडमैप बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी किस तरह चुनावी तैयारी कर रही है। भूपेश उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार के तीन साल होने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी । बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में चलाइ जा रही प्रमुख योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
