देश भर में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन दिए जाने की घोषणा कि थी। बल्कि वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट की बुकिंग नये साल यानी 1 जनवरी से कोविन ऐप या ऑन-साइट से की जा सकेगी। वैक्सीनेशन के स्लॉट बुकिंग के लिए 10वीं का ID कार्ड भी मान्य होगा। और आपको ये भी बता दें कि 15 से 18 साल कि उम्र के बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी। 10वीं का ID कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए इसलिए मान्य होगा क्योंकि बच्चों के पास आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं होगा। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविन के अलावा वेरिफायर/वैक्सीनेटर के जरिए ऑन-साइट भी वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग की जा सकती है।