बिलासपुर। शहर में 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान स्कूल स्टाफ के साथ पहुंचे बच्चों के आधार कार्ड चेक किए गए और जानकारी लेने के बाद उन्हें वैक्सीन लगाई गई। पहला टीका शाश्वत तिवारी को लगा।
जिले में 63 सेंटरों में बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 18 हजार 610 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। सेंटरों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक टीका लगाया जाएगा। स्टूडेंट्स को टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी स्कूल स्टाफ को दी गई है। वैक्सीनेशन सेंटर के करीब के स्कूलों को इसकी जानकारी देकर बच्चों को लेकर आने को कहा गया है।
1 लाख 16 हजार स्टूडेंट्स के वैक्सीनेशन का लक्ष्य
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल ने बताया कि जिले के 1 लाख 16 हजार 143 स्टूडेंट्स को टीका लगाने का लक्ष्य है। गाइडलाइन के मुताबिक टीकाकरण की तैयारी की गई है। इसके मुताबिक टीकाकरण में लगे स्टाफ को सैनिटाइज किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। वैक्सीनेशन सेंटर के पास में जो स्कूल है उन्हें पहले ही जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़े, प्रदेश में संख्या 1200 के पार
स्कूलों में जल्द बनेगा सेटअप
सबसे पहले सिम्स, जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। जिससे कि बीमार होने की स्थिति में बच्चों को तुरंत इलाज की सुविधा मिल सके। अस्पतालों के बाद जल्द ही स्कूलों में भी सेटअप तैयार किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं उनका रजिस्ट्रेशऩ सेंटर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी करेंगे। वैक्सीनेश के लिए बच्चों को आधार कार्ड साथ लाना जरुरी है।
पांच मोबइल यूनिट की भी व्यवस्था
बच्चों के टीकाकरण के लिए 63 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में 5 मोबाइल यूनिट की भी सुविधा दी जाएगी। ये मोबाइल यूनिट फोन करने पर शहर के स्कूलों में भी पहंचेगी और वहां के बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को पहले ही नंबर जारी कर दिया गया है। यदि कोई समस्या होती है। तो CMHO डॉ. प्रमोद महाजन और जिला टीकाकरण अधिकारी सें संपर्क कर स्कूल में टीकाकण शिविर लगवा सकते है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
