•पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर की रिपोर्ट का इंतजार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दो गुना तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक ही दिन में कोरोना के 698 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले रायपुर के ही 222 केस शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी 2 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमण की आशंका को देखते हुए उनसे लिए गए स्वैब सैंपल को भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। वहां जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा।
वहीं एक बार फिर आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को प्रदेश भर में 27 हजार 646 नमूनों की जांच की। इस दौरान एक और दो जनवरी को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट सामने आई है। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 हजार 942 हो गई है।
पिछले 4 दिनों में आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने आईआईटी भिलाई के सेजबहार परिसर को रविवार को ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग आईआईटी परिसर के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
