रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक और सड़क दुर्घटना हो गई है। सुकमा में स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलट गया है। इस घटना में कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है एवं कलेक्टर को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और सभी बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

READ MORE :https://nukkadnews.in/rape-with-a-woman-by-drinking-intoxicating-cold-drink/

मिली जानकारी के अनुसार , यह घटना तेमालवाड़ा गांव की है। आज सुबह द्रोणापाल आश्रम से सभी छात्राएं शीत कालीन छुट्टी लगने के बाद वाहन में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान तेमालवाड़ा गांव के पास उनकी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आठ से दस छात्राएं घायल हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां घायल बच्चों का उपचार चल रहा है।