रूस / अभी कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। रूस में कोरोना फिर से कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केसेस सामने आए हैं। जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक संख्या है। वहीं, 1159 लोगों की जान चली गई है। पिछले हफ्ते से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पुतिन सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए 11 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
गुरुवार यानी आज से रूस में स्कूल, कॉलेज, मॉल, रेस्टोरेंट समेत बाजार बंद करने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के साथ ही जिम, ज्यादातर मनोरंजन स्थल और स्टोर 11 दिन बंद रखे जाएंगे। इस दौरान रेस्तरां और होटल डिलीवरी ऑर्डर के लिए खुले रहेंगे। सरकार ने सिर्फ दवा दुकानें और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दी है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां सात नवम्बर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं। उस दौरान, प्रमुख बुनियादी ढांचे और कुछ अन्य को छोड़कर अधिकांश सरकारी संगठनों और निजी व्यवसायों को काम रोकना भी पड़ सकता है। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें, बिना किसी जरुरी काम घर से बहर ना निकलें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
