योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गाय पालने वाले पशुपालक किसानो से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा। इस योजना के तहत पशुपालक से ख़रीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करेगी..इस योजना का लाभ सीधे छत्तीसगढ़ राज्य के पशु पालने वालो को होगा। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले आपको इस योजना की पात्रता ,दिशा निर्देश को पढ़ना होगा। इस योजना को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा। गाय का गोबर कई तरह के काम में आता है। इसके माध्यम से अच्छा इंधन तैयार होता है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गाय जा गोबर 2 रूपये प्रति किलो की दर से ख़रीदा जायेगा।


छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल राज्य के गाय पशुपालको को ही पात्र माना जायेगा।
- बड़े जमींदारों व्यापारियों को उनकी समृद्धता के आधार पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पशुओ से सम्बंधित जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में आवेदन कैसे करे ?
राज्य के जो इच्छुक पशुपालक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। गूगल प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद आपको सर्च बार में छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना लिखना होगा और फिर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना एप्लीकेशन खुल जाएगी।
- इसके बाद आपको Chhattisgarh Godhan nyay Yojana को डाउनलोड करने के लिए इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऍप को ओपन करना होगा।इसके बाद आपको छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- फिर आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन हो जायेगा।
Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh के लाभ
- इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के गाय पालने वाले पशुपालको /किसानो को प्रदान किया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पशुपालक किसानो से उनके दूधिया पशु के गोबर को खरीदने का कार्य किया जायेगा।
- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालको से ख़रीदे जाने वाला गाय का गोबर का इस्तेमाल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जायेगा।
- सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के जरिेए किसानों और पशु पालन करने वाले लोगों की आय में तो वृद्धि होगी।
- राज्य में किसानो और पशु पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के मुख्य तथ्य
- इस योजना को ज्यादा से ज्यादा गांव और शहरों में भविष्य में चलाया जायेगा।
- Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के ज़रिये 2 रूपये प्रतिकिलो की दर से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से सरकार 21 जुलाई 2020 को पहली बार गोबर खरदीने की शुरआत करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.