• गांधीजी पर विवादित बयान भाजपा की चुप्पी पर उठाए सवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महराज के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कानून से उपर कोई नहीं है, मामले में विधि संमत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले में भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए ओर कहा अब तक बीजेपी के नेताओं की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आय। इस पर बीजेपी क्यों मौन है। समाज में जहर घोलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। राष्ट्रपिता के बारे में इस तरह की बातें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की ओर से कड़े से कड़े कदम उठाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के सतना रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कहा, सीएम भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि यह धरती शांति का है, प्रेम का है, भाईचारे का है, गुरु घासीदास की धरती है। जहां उत्तेजक बातें, अहिंसात्मक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रपिता के बारे में इस तरह की बातें कहना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन की ओर से जितने कड़े से कड़ा कदम हो सकता है उठाया जाएगा। विधि सम्मत कार्रवाई होगी. समाज में जहर घोलने की कोशिश करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. एफआईआर दर्ज हो गई है।

ये भी पढ़ें: कालीचरण महराज के ‘बयान’ पर ‘बवाल’, गांधी जी को कहे अपशब्द, महंत रामसुंदर दास ने छोड़ा मंच, कांग्रेस ने कराई एफआईआर

बारदाने की मांग करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक रखी है। बैठक में मैँ शामिल होउंगा राज्य में धान खरीदी के लेकर जितने बारदाने मांगे गए थे उसकी आपूर्ति नहीं किए जाने की बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि बारदाने की आबाध गति से आपूर्ति होगी तो धान खरीदी में भी राज्य को कोई दिक्कत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और सांप्रदायिकता भड़का कर जहर नहीं घोल

भाजपा राज्य में धर्मांतरण और सांप्रदाकिता कई मुद्दे उठा रही थी। नगरीय निकाय चुनाव में बूरी तरह से भाजपा मात खाई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने वार्ड में और भाजपा सांसद विजय बघेल अपने गांव ओर वार्ड नहीं बचा पा रहे हैं। जो अपना गांव और वार्ड नहीं बचा पा रहे हैं वो छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और सांप्रदायिकता भड़का कर जहर नहीं घोल सकते।

केंद्र से मिला सम्मान छग की जनता का सम्मान

उन्होंने छत्तीसगढ़ को मिल रहे विभिन्न सम्मान और अवार्ड को लेकर कहा कि राज्य सरकार अच्छा कार्य कर रही है उसे देखकर भारत सरकार राज्य को पुरस्कार दे रही है। वन विभाग ने 11 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। नगरीय प्रशासन को 67 पुरस्कार मिले, पंचायत विभाग और महिला बाल विकास विभाग को मिला है। यह छत्तीसगढ़ के जनता का सम्मान है।