रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल रात 9 बजे रवाना होंगे और 10.50 में जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम होटल ITC राजपुताना में करेंगे। बता दे कि कांग्रेस रविवार को जयपुर में बढ़ती महंगाई को लेकर रैली करेगी।

इस रैली को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे ,वही रैली में मुख्यमंत्री बघेल के साथ विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की बढ़ती महंगाई को लेकर यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी ,लेकिन कुछ कारणवश यह रैली अब जयपुर में होगी।