पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा
एक्साइज ड्यूटी 30 रुपये से घटाकर 9 रुपये करके दिखाए केन्द्र सरकार
रायपुर। पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम करने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयां दिया है। पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के समय जो टैक्स तय किए गये थे, हमारी सरकार ने उसमें ना एक रुपये बढ़ाये और ना एक रुपये कम किए हैं। भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल में वैट घटाने को लेकर कहा, ऐसे राज्य नोटिफिकेशन दिखा दें। उन्होंने कहा कि दिवाली की छुट्टी थी। तब ऐसे में नोटिफिकेशन कब जारी हो गया और बगैर नोटिफिकेशन कैसे कटौती हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद कई भाजपा शासित राज्यों ने इस पर वैट कम करने का ऐलान किया है। अब कांग्रेस शासित राज्यों पर वैट घटाने का दबाव है। सीएम बघेल ने कहा, केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई है. इसके बाद लोगों को पहले से सस्ता पेट्रोल और डीजल मिलने लगा है, लेकिन एक्साइज ड्यूटी घटाने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बघेल ने कहा , यूपीए की सरकार के समय पेट्रोल पर 9 रुपये एक्साइज ड्यूटी लग रही थी, जिसे एनडीए की सरकार ने 30 रुपये बढ़ाया और अब 5 रुपये कम करके वाहवाही लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार की तरह एक्साइज ड्यूटी 30 रुपये से घटाकर 9 रुपये करके केन्द्र सरकार दिखाए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष पर करारा हमला बोला और कहा, एक उपचुनाव हारने से इनकी अक्ल ठिकाने आ गई है। जनता ने इन्हें सबक सीखाया है और अब 5 राज्यों में उपचुनाव है। जनता को अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए।
किसानों से पैरा दान करने की अपील
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरा यानी पराली जलाने की जगह दान करने की अपील की है। सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों को इस समय 2500 रुपये धान की कीमत मिल रही है, जिसमें 19 सौ रुपये समर्थन मूल्य और बाकी राशि राजीव गांधी न्याय योजना के तहत देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अगले साल ये राशि 2500 रुपये से ज्यादा हो जाएगी और चुनाव आते तक किसानों को धान का दाम 2800 रुपये मिलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
