मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीरनारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की है।

दरअसल आज शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर सोनाखान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सीएम ने ये घोषणा की है।