रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के छात्रावास में घटी घटना पर सख्ती बरतते हुए सभी जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के अंतर्गत समस्त छात्रावासों के समय-समय पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
उन्होंने हर जिले के कलेक्टरों को शासकीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारी छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर छात्रावास में संचालित गतिविधियों से संबंधित फीडबैक लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
उन्होंने कहा कि निरीक्षण में यदि शासकीय छात्रावासों में कार्यरत किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करते हुए पाया जाता है या अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, तो सम्बन्धित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन/एफआईआर आदि की त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले या अनैतिक गतिविधियो में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाए जिस से अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
सीएम के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि इस मामले में तत्काल संज्ञान में लेकर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा एक को शोकॉट नोटिस दिया गया है और बच्चियों कि जो जिम्मेदारी है वो केयर टेकर के जिम्मे में है। साथ ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
