रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़वासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। दरअसल सीएम भूपेश बघेल आज एक ऐसी सुविधा का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिससे आपको भवन अनुज्ञा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन सेवा की शुरुआत के बाद वेबसाइट में आवेदन कर भवन अनुज्ञा प्राप्त किया जा सकेगा।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का शुभारंभ किया। अपने आशियाने के लिए प्रदेशवासियों को मात्र अब 1 सेकेंड में भवन की अनुज्ञा मिलेगी । डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली (सिस्टम) से 500 वर्ग मीटर (5382 वर्गफीट) तक के आवासीय भूखंडों के लिए लोगों को सरलता से परमिशन मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दी गई बड़ी सौगात से 5000 वर्गफीट तक के मकानों को परमिशन मिलेगी। इस पोर्टल को 15 दिन के रिकार्ड समय में तैयार किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अब बिना मानवीय हस्तक्षेप के लोगों को भवन अनुज्ञा मिलेगी। जिससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली। कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा। रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा। सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग मौजूद थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
