बिलासपुर। सब्जी काटने के बहाने रिश्ते के चाचा ने भतीजी से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर मारने को धमकी देने लगा। यह मामला चकरभाठा क्षेत्र का है और घटना शनिवार की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवती शनिवार शाम किराना सामान लेने गई थी वापस आते वक़्त उसके रिश्ते के चाचा ने सब्जी काटने के लिए उसे अपने घर बुलाया। युवती को इस बात की जानकारी थी कि उसकी चाची और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए है अपने चाचा की मदद के लिए वह घर चली गई। जिसके बाद युवती किचन में सब्जी काट रही थी तभी चाचा ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जोरजबरदस्ती करने लगा जब युवती ने इसका विरोध किया तो कमरे में बंद कर मारने की धमकी देने लगा। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को देकर चकरभाठा थाने में शिकायत करने पहुंची। जिसके बाद पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।