रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के प्रवास के दौरान अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंच गए। वे पवनतारा गांव के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं किसानों से मिलकर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

छत्तीसगढ़ में अब तक 25.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, उठाव भी शुरू

इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल समेत अधिकारी भी मौजूद रहे.