रायपुर। भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब को लेकर भाजपा के नीति नियत और चरित्र उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने भी शराब का सरकारीकरण किया था, गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाये थे। जनता अब समझ गई की राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके विधायक शामिल क्यों नहीं हुए? क्योंकि भाजपा के एजेंडा में देशभर में सस्ते दरों में शराब उपलब्ध करना है और देश के युवाओं को शराब की गर्त में धकेलना है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों को उपज की सही कीमत, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। अब भाजपा आंध्रप्रदेश में की गई घोषणा के तर्ज में उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शराब के दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित राज्यो में शराब की कालाबजारी जोरो में है। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार में शराब तस्करी भाजपा से जुड़े लोगो का मुख्य धन्धा है। भाजपा पूरी तरीके से नीतिविहीन, मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी है। देश एवं राज्य के जनता के प्रति उनके भविष्य के प्रति भाजपा के पास कोई कार्य योजना नहीं है। पूर्व में किये वादे को भी भाजपा पूरा करने में असफल हो चुकी है। ऐसे में अब भाजपा सिर्फ शराब के दम पर ही चुनाव लड़ना चाहती हैं यह स्पष्ट हो गया है।
read more : https://nukkadnews.in/congresss-137th-foundation-day-was-organized-in-rajiv-bhavan/

भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब को लेकर भाजपा के नीति नियत और चरित्र उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने भी शराब का सरकारीकरण किया था, गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाये थे। जनता अब समझ गई की राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके विधायक शामिल क्यों नहीं हुए? क्योंकि भाजपा के एजेंडा में देशभर में सस्ते दरों में शराब उपलब्ध करना है और देश के युवाओं को शराब की गर्त में धकेलना है।

read more : https://nukkadnews.in/attack-on-bapu-nathurams-glorified-rsss-old-nature/
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों को उपज की सही कीमत, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। अब भाजपा आंध्रप्रदेश में की गई घोषणा के तर्ज में उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शराब के दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित राज्यो में शराब की कालाबजारी जोरो में है। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार में शराब तस्करी भाजपा से जुड़े लोगो का मुख्य धन्धा है। भाजपा पूरी तरीके से नीतिविहीन, मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी है। देश एवं राज्य के जनता के प्रति उनके भविष्य के प्रति भाजपा के पास कोई कार्य योजना नहीं है। पूर्व में किये वादे को भी भाजपा पूरा करने में असफल हो चुकी है। ऐसे में अब भाजपा सिर्फ शराब के दम पर ही चुनाव लड़ना चाहती हैं यह स्पष्ट हो गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.